:जौनपुरउत्तर प्रदेश
शांति भंग में 10 लोगों का हुआ चालान

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों से शांति की धारा में 10 लोगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया गया। बीबीगंज चौकी क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव निवासी पवन दूबे पुत्र सुभाष चंद्र दुबे, मंगल दुबे पुत्र राम जीत दुबे को जमीनी विवाद के चलते गिरफ्तार किया। वहीं कोहड़ा गांव निवासी जितेंद्र बिंद पुत्र दीपचंद, सोनू बिंद पुत्र रामनरेश, मजडीहा गांव निवासी अनीता पत्नी शनि चौहान वहीं सुरिस गांव निवासी संगम गौतम पुत्र राममिलन गौतम, संदीप गौतम पुत्र मंकर गौतम, प्रदीप कुमार पुत्र मंकर, और मनीष सिंह पुत्र गौरीशंकर सिंह को जमीनी विवाद के चलते कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह व उपनिरीक्षक ने गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान भेज दिया।






