भाजपा विधायक के फ्लैट में लगी आग, बाल-बाल बचे

बाहर निकलने का किया प्रयास, बाल बाल बची जान
सभी ने मिलकर किसी तरह से खिड़की का शीशा तोड़ा। दमकल को सूचना दी। चंद मिनट में दमकलकर्मी पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और सभी लोगों को बाहर निकाला।
दमकल के अफसराें ने बताया कि ड्राइंग रूम में आग लगी थी। इसलिए मुख्य गेट भी चपेट में आ गया था। जब वहां फंसे लोग मुख्य गेट तक पहुंचकर बाहर निकलने का प्रयास करने लगे तो आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद वापस दूसरे कमरे में गए। दूसरी खिड़की का दरवाजा तोड़ा। इससे कुछ देर तक राहत हुई। दमघोंटू धुएं से बचना मुश्किल लग रहा था। गौरव ने बताया कि गनीमत रही कि समय पर दमकलकर्मी पहुंचे।
जिस वक्त आग लगी। सभी सो रहे थे। उन लोगों ने बताया कि आग तेजी से फैल ही रही भी कि उन सभी की नींद खुल गई। तत्काल मोबाइल उठाया और कॉल की। गौरव व अन्य ने बताया कि धुआं इतना था कि समझ ही नहीं आ रहा था कि वह फ्लैट में कहां पर है। अगल-बगल के फ्लैट में रहने वाले भी लोग बाहर निकल आए थे। उन्होंने भी पुलिस व दमकल को सूचना दे दी थी।
अब तक की जांच में सामने आया कि एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी। कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जो लोग फंसे थे वह भी सकुशल बाहर निकाल लिए गए।
– मंगेश कुमार, सीएफओ






