उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

राष्ट्रीय लोक अदालत में आये 18 हजार 626 मामलों का सुलह समझौते से हुआ निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में 11 करोड़, 48 लाख, 90 हजार 123 रुपये का राजस्व वसूला गया

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर:  जिला अदालत कैम्पस में जिला जज,अध्यक्ष विधिक सेवा मनोज कुमार राय ने दीप जलाने के साथ ही सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत की।


राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान प्रधान जज परिवार अदालत ज्ञान प्रकाश सिंह, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरूण कुमार मल्ल, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ महेन्द्र सिंह, महामंत्री जिला अधिवक्ता संघ अश्वनी प्रजापति, अध्यक्ष, प्रैक्टिस एंड प्रोसेसिंग बार मनीराम वर्मा, फर्स्ट अपर जिला सत्र न्यायाधीश उदय वीर सिंह, स्थाई लोक अदालत के पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार-IV, लोक अदालत के नोडल अधिकारी स्पेशल जज (द०प्र०क्ष०), अनिल कुमार खरवार, अपर जिला सत्र जज स्पेशल जज (एस०सी०एस०टी०), रनवीर सिंह, अपर जिला जज स्पेशल जज पाक्सो कीर्ति माला सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिह-IV, सिविल जज (सी०डि०), निहारिका जायसवाल, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अभिषेक त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सिविल जज(सी०डि०)एफ०टी०सी०, वन्दना अग्रवाल, सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी०(क्राइम अगेंस्ट वूमेन),कीर्ति मिश्रा, सिविल जज

(जू०डि०), एफ०टी०सी०, शैली शरण मौजूद रहे। इस मौके पर जिला जज ने कहा कि हम समाज के सभी लोगों के लिये आसान और सरल तरीके से इंसाफ दिलाने के लिये एसे कार्यक्रम का आयोजन करते रहेगें। जिस्से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फ़ायदा मिल सके। जिला अदालत में मामलों का निपटारा आपसी सुलह समझौते के बदौलत कराया गया। जिला सत्र अदालत ने सिर्फ एक, प्रधान जज परिवार अदालत से 22, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से 50, अपर जिला जज-फर्स्ट से-90, स्पेशल जज (द०प्र०क्ष०) से 3, अपर जिला जज स्पेशल पोक्सो अदालत से 3, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से 741, सिविल जज (सी०डि०) से 108, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से 553, सिविल जज (जू0डि0) -663, सिविल जज (सी0डि0),एफ0टी0सी0 से114, सिविल जज (जू0डि0),एफ0टी0सी0 क्राइम अगेंस्ट वूमेन से -103, सिविल जज (जू0डि0) राठ से-378, सिविल जज (जू0डि0),एफ0टी0सी0 के -109, सिविल जज (जू0डि0) मौदहा के 407, शशांक गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राठ के 880, ग्राम अदालत सरीला के-111 इस तरह सभी अदालतों के-4344 मामलों का निपटारा किया गया, जबकि राजस्व विभाग की तरफ से 13597 मामलों का निपटारा, वही एल०डी०एम० संगम लाल मिश्रा, इंडियन बैंक के मुताबिक जिले के सभी बैंकों के 22621 मामलों में से 674 मामलों का निपटारा हुआ। इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में 18626 मामलों का निपटारा हुआ। वही राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको और राजस्व से हुये सुलह समझौते के तहत 7,95,19,697 रुपये की धनराशि हासिल हुई। वही अदालतों से निपटाये गये मामलों से 3,53,70,426 रुपये की धनराशि हासिल हुयी। जबकि अदालत और राजस्व सहित बैंकों के मामलों में हुये सुलह समझौते के तहत 11,48,90,123 रुपये का वसूला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button