उत्तर प्रदेशधर्मबाराबंकी

226 जोड़े परिणय सूत्र में बंधकर बने जीवनसाथी 

जन एक्सप्रेस संवाददाता।

बाराबंकी। प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी सामूहिक विवाह योजना धीरे-धीरे जनपद में रंग ला रही है। अब तक हजारों हिंदू व मुस्लिम जोड़े अपने-अपने रीति-रिवाजों के साथ विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधे है। सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में 226 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। जिसमें 220 जोड़े हिंदू तो 6 जोड़े मुस्लिम भी शामिल थे। जोकि अपने-अपने रीति-रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंध गए। बता दें कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद तेजी से समाज कल्याण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह योजना का लाभ आम जनता तक दिया गया। जिले में इस बार 226 जोड़ों का विवाह प्रशासन ने कराया है। इसमें 220 जोड़े हिंदू तो 6 जोड़े मुस्लिम है। यहां दोनों धर्मों के जोड़ों का अपने अपने रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ।

इन नव दंपति पर प्रति जोड़े प्रदेश सरकार ने 51 हजार रुपए दिए है। जिसमें 10 हजार का सामान,एक साड़ी, एक सूट सलवार, चुनरी फेटा, पैंट शर्ट का कपड़ा, प्रेशर कुकर, डिनर सेट, चांदी की पायल, चांदी की बिछिया 2 जोड़ी, ट्राली बैग, इलेक्ट्रॉनिक प्रेस, लेडीज घड़ी, वैनिटी, जेंट्स घड़ी, लोटा आदि उपहार स्वरूप दिए गए। साथ ही दुल्हन के खाते में 35 हजार रुपये जमा कराए गए। वहीं 6 हजार वैवाहिक व्यवस्था में खर्च हुए। जिसके बाद नव-दंपतियों सहित उनके रिश्तेदारों के लिए भोजन प्रसाद की उचित व्यवस्था की गई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में समाज कल्याण विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button