उत्तर प्रदेशबहराइचयातायात

बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वाले 250 का हुआ चालान 

जन एक्सप्रेस/ संवाददाता 

बहराइच। जिले के मिहींपुरवा तहसील नवसृजित नगर पंचायत मिहीपुरवा में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई है । नगर को हेलमेट जोन घोषित किया गया। मिहिंपुरवा नवसृजित नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार के द्वारा हेलमेट जोन घोषित नगर पंचायत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जगह जगह जागरूकता बोर्ड लगाए जा चूके हैं। वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की अपील भी की जा रही है।

उप जिलाधिकारी की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। जिसमें नगर वासियों तथा वाहन चालकों से सहयोग मांगा जा रहा था कि बिना हेलमेट के बाइक न चलाएं । किन्तु नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले तथा नगर पंचायत क्षेत्र से आने जाने वाले सभी क्षेत्रवासी नियम का पालन नहीं कर रहे थे। उप जिलाधिकारी संजय कुमार के आदेश पर ट्रैफिक एएसआई धर्मवीर पटेल, कांस्टेबल राजेश कुमार ने हेल्मेट जोन घोषित होने के बाद लोगों में जागरूकता फैलाई तथा 250 मनचले वाहन चालकों का चालान भी काटा गया। लेकिन आज भी मिहींपुरवा कस्बे में बिना हेल्मेट पहने दो पहिया वाहन चालक फर्राटे भर रहे हैं।

पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट के पेट्रोल दिया जा रहा है। जबकि इसके लिए पहले ही लिखित रूप से मनाही कर दी गई थी। अब जिसके पास हेल्मेट नही है वह पेट्रोल भरवाने के लिए एक दुसरे के हेल्मेट का सहारा मांग कर अपने गाड़ियों में पेट्रोल भरवा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को जान गवानी पड़ती है, या फिर गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं कभी-कभी तो कुछ लोग विकलांगता का शिकार होते हैं। फिर भी लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button