उत्तर प्रदेशबहराइच

तीनों बैराजों से छोड़ा गया 3 लाख 41 हजार 672 क्यूसेक

महसी तहसील के 65 ग्राम ग्राम पंचायत के 2 दर्जन से अधिक गांव में घुसा बाढ़ का पानी, दुश्वारियां बढ़ी

Listen to this article

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। तहसील महसी के दो दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ का पानी तेजी से बढ़ रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है वही सतर्कता व सुरक्षा को देखते हुए तहसील शासन व राजस्व कर्मी संभावित बाढ़ इलाकों में भ्रमण शील हैं। तहसील के शिवपुर केवलपुर बाजपुर मांझा दरियापुर मंगल पुरवा पंचदेवरी छत्तरपुरवा तारापुरवा,सिलौटा कायमपुर, गोरिया पिपरी, पिपरा गोलागंज,ऑटोडर , जोगापुरवा,रामसबदपुरवा,चरीगाह,शिवलोचन पुरवा,लोनियनपुरवा,सिपहिया हुलास,रानीबाग , प्रहलादपुर, चुन्नी लाल,समेत दो दर्जन गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।इन गांवों ने बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

गुरुवार को तीनों बैराजों से 3 लाख 41672 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है जिसमें शारदा बैराज से 149878, गिरजा बैराज से 180107, सरयू बैराज से 11687क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। एल्गिन ब्रिज पर सुबह 8:00 बजे सरयू नदी का जलस्तर लाल निशान 106.070 के सापेक्ष 106.636 नापा गया जो खतरे के निशान 56 सेमी ऊपर बह रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button