उत्तर प्रदेशबाराबंकीहादसा

तेजरफ्तार ट्रक की ठोकर से 5 बिजली के खंबे टूटकर हुए क्षतिग्रस्त, गांवो की बिजली आपूर्ति बाधित

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। सरकार कितना भी चालकों को तेज रफ्तार में वाहन न चलाने के लिए जागरूक करती हो। लेकिन वाहन चालक सन्नाटा देखते ही हवाओं से बात करने लगता है। ऐसे में ज्यादातर टकराने की घटनाएं होती है। शनिवार को इसीतरह एक तेज रफ्तार ट्रक ने बरौलिया गांव में लगे बिजली के पांच खंभों को टक्कर मारकर गिरा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची बदोसरांय पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

शनिवार की देर रात बदोसराय से टिकैतनगर मार्ग पर जाते समय बेकाबू हुए ट्रक ने बरौलिया गांव में सड़क मार्ग के किनारे लगे पांच विद्युत खंभों को टक्कर मारते हुए आगे चली गई ।  जिससे एक साथ सभी पांच खंभे टूट कर सड़क पर  गिर गए । रात होने के कारण कोई हादसा नहीं हुआ।

मौके की स्थिति को भांपकर ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। रात में  पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया । खंभों के टूटने के कारण रात भर बिजली बंद रही। रविवार को दिन में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने पहुंचकर खंभों को रास्ते से हटाया। इस संबंध में अवर अभियंता सुनील चौधरी ने बताया कि बिजली  कर्मचारी द्वारा नए सिरे से खंभों के गाड़ने  का काम शुरू किया गया है । जल्द ही गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button