बारात से लौट रही थी 5 लड़कियां, 18 लड़को ने किया किडनैप, 3 के साथ गैंगरेप

जन एक्सप्रेस/झारखण्ड : झारखण्ड राज्य के रनिया इलाके में बारात से लौट रही पांच लड़कियों को 18 नाबालिक लड़को ने किडनैप कर उनके साथ दुष्कर्म किया। जिनमें से दो लड़किया भागने में कामयाब रही, और तीन उनके चंगुल में फंसी रह गयी। बढ़ती जनसंख्या, बेरोजगारी, अशिक्षा और सोशल मीडिया के नकारात्मक तरीके से अत्यधिक प्रचलन की वजह से न सिर्फ प्रौढ़ लोगों बल्कि युवाओं और किशोरों पर भी बहुत गलत प्रभाव पड़ रहा है। कोई भी व्यक्ति अपने मन में आने वाली अकल्पनीय और वीभत्सतम घटना को आसानी से अंजाम दे रहा है और उस अपराध के लिए उपयुक्त सज़ा भी नहीं पा रहा। और इन घटनाओ के होने की वजह से एक समाज के तौर पर हमारी भी हार हो रही है। झारखण्ड राज्य हुई ये घटना इन सभी तथ्यों का पूरक है।सोचिये ऐसे क्या विचार आये होंगे उनके दिमाग में जो उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया और किसी एक ने भी उस घटना को रोकने का प्रयास नहीं किया।
सूनसान जगह पर लड़कियों को किया गया किडनैप
झारखंड पुलिस का कहना है कि नाबालिग आरोपियों को जुवेनाइल होम भेजा गया है। वहीं, सर्वाइवर लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जा रही है। खूंटी के SP अमन कुमार ने मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इनमें से सभी आरोपियों और सर्वाइवर्स की उम्र 12 से लेकर 17 साल तक है। पुलिस का कहना है कि घटना 21 फ़रवरी की है। पांच लड़कियां रनिया इलाक़े में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। वो वहां से लौट रही थीं। इसी दौरान आरोपियों ने उनका पीछा किया था। इसके बाद, कुछ दूर आगे सूनसान जगह पर इन लड़कियों को किडनैप कर लिया गया।
आरोपों के मुताबिक़, आरोपी, लड़कियों को जबरदस्ती पहाड़ी पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान 2 लड़कियों ने आरोपियों के हाथ काट लिये। ऐसे में उनकी पकड़ ढीली हुई और दोनों लड़कियां आरोपियों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रहीं। इन्हीं लड़कियों ने गांव में पहुंचकर घटना के बारे में सबको बताया।
जल्द से जल्द कराई जाएगी मेडिकल जांच
सर्वाइवर्स की परिवार सदस्यों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में कहा गया है कि सभी 18 आरोपियों ने तीन लड़कियों के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद उन्हें जंगल में छोड़कर फरार हो गए। खूंटी के SP अमन कुमार ने आगे बताया कि 23 फ़रवरी को रनिया पुलिस स्टेशन में पुलिस को शिकायत मिली। इसके बाद तुरंत जांच के लिए एक टीम गठित की गई। आरोपियों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। SP अमन कुमार का कहना है कि जांच के बाद सभी 18 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्हें जुवेनाइल होम भी भेज दिया गया है। साथ ही, सर्वाइवर्स की जल्द से जल्द मेडिकल जांच कराई जाएगी।