महराजगंज में धूमधाम से मना पीआरडी का 77वां स्थापना दिवस

जन एक्सप्रेस।महराजगंज। प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का 77वां स्थापना दिवस शुक्रवार को महंत दिग्विजयनाथ बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह रहे।समारोह की शुरुआत परेड निरीक्षण से हुई, जहां जिलाधिकारी ने 88 पीआरडी स्वयंसेवकों की परेड की सलामी ली। उन्होंने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपदा प्रबंधन तथा अन्य शासकीय कार्यों में पीआरडी के योगदान को सराहनीय बताया। डीएम ने कहा कि अनुशासन और कार्यकुशलता के लिए प्रसिद्ध पीआरडी का यह बल भविष्य में भी उसी निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा करता रहेगा।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टोली नंबर 2 के टोली कमांडर लक्ष्मण प्रसाद की टोली को प्रथम तथा पीआरडी रामा तिवारी की टोली को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रस्साकस्सी और खो-खो का आयोजन किया गया, जिसमें मिठौरा टीम प्रथम तथा सदर टीम द्वितीय स्थान पर रही।इस अवसर पर जिला कमांडेंट पीआरडी वैभव सिंह, व्यायाम प्रशिक्षक बृजेश यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवीण मिश्रा, राकेश पटेल, जितेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी व स्वयंसेवक मौजूद रहे।






