उत्तर प्रदेशराज्य खबरेंहमीरपुर

जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने ठिठुरन भरी ठंड से निपटने के किये गये इंतिजामों की जमीनी हकीकत को परखा

बेसहारा इंसानों को खुले में सोने को न होना पड़े मजबूर, जिलाधिकारी की जिम्मेदारों को सख्त हिदायत

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर:  ठिठुरन और गलन भरी ठंड से लोगों को निजात दिलाने के लिये किये गये इंतिजामों की जमीनी हकीकत को परखने के मद्देनजर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने देर रात जिला अस्पताल, शेल्टर होम पहुँचकर मरीजों और बुजुर्गों से मुलाकात कर प्रशासन के  इंतिजामों और  मिल रही सहुलियतों का बारीकी से जायजा लिया।
​ इस दौरान जिलाधिकारी ने बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिये कंबल देने के साथ ही जिम्मेदारों को सख्त हिदायत देते हुये कहा कि बुजुर्गों को किसी तरह की तकलीफ न होने पाये और किसी भी बेसहारा को खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न होना पड़े। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के रैन बसेरा पहुंचकर वहां ठहरे हुये लोगों से रुबरु होते हुये उनके रुकने और बिस्तर वगैरह के इंतिजामों का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड के साथ ही चाईल्ड वार्ड का बारीकी से जायजा़ लेने के साथ ही वहाँ के  मरीजों से मिल रही सहुलियतों और दवाओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर मौजूद डाक्टरों और कर्मचारियों को हिदायत
देते हुये हाजिरी रजिस्टर को देखा साथ ही कहा कि मरीजों के इलाज और देखा भाली में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाय।
किया और सख्त निर्देश दिए कि मरीजों के उपचार और देखभाल में कोई कोताही न बरती जाए। इस मौके पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कहा कि ठिठुरन भरी ठंड को देखते हुये हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी बेसहारा इंसान को खुले में सोने के लिये मजबूर न होना पड़े। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी  विजय शंकर तिवारी, तहसीलदार सदर, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका सहित जिम्मेदार  अधिकारी, कर्मचारी खासतौर से मौजूद
रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button