उत्तर प्रदेशजौनपुर

नारी और कलश दोनों शक्ति का प्रतीक

गाजे बाजे के साथ निकली गई भव्य कलश यात्रा

जन एक्सप्रेस खुटहन (जौनपुर): 4 मई बीरी समसुद्दीनपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के प्रारंभ से पूर्व रविवार को गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 108 कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भर उसे सिर पर रख गांव के डीह स्थान से मां भगवती मंदिर होते हुए गाजे बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया। कथा स्थल से निकली यात्रा का समापन उसी स्थान पर कर दिया गया।कलश‌ पूजन पंडित अजीत मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कराया। कथावाचक विमलेश जी महराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलश और नारी दोनों शक्ति का प्रतीक हैं। जब दोनों शक्तियां एक साथ एकाकार होकर दर्शन देती है तो उसका कई तीर्थों के बराबर फल होता है। इस यात्रा का मूल उद्देश्य वृद्ध, बीमार और आशक्त गण जो इसमें सामिल नहीं हो सकते वे घर बैठे दोनों शक्तियों का दर्शन कर पूण्य अर्जित कर सके। इसके अलावा कलश‌ यात्रा से हमें किसी महान धार्मिक आयोजन की जानकारी भी पूर्व में मिल जाती है। यात्रा में जनार्दन पांडेय, अमरनाथ पाण्डेय,सरजू देई, राधिका,मालती,सुमन, रागिनी,श्रद्धा,जूली,श्रेया, प्रज्ञा आदि सामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button