उत्तर प्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अन्तरराज्यीय एक शातिर अपराधी घायल, गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/मुंगराबादशाहपुर। पुलिस टीम व स्वाट टीम की संयुक्त मुठभेड़ में बीती रात अंतर्राज्यीय शातिर एक अभियुक्त के पैर में गोली लगने से पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और दूसरा मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक पिकअप, एक तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, 7 देशी सुतली बम, एक कुल्हाड़ी, एक लोहे की जंजीर बरामद किया। इनपर 25 हजार का इनाम भी है।

विनोद कुमार मिश्र आपरेशन वज्र के तहत वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना क्षेत्र में भ्रमणशील होकर चौकी क्षेत्र सतहरिया से हाइवे पर होते हुए सुजानगंज ओवरब्रिज के नीचे पहुँचे वहां पर उपनिरीक्षक अरविन्द यादव, विनोद सिंह मय हमराह गस्त पर थे। स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ पेशेवर बदमाश एक पिकअप गाड़ी लेकर क्षेत्र मे पशु चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु धूमते देखे गए है। थाना प्रभारी ने सभी को सचेत किया।

स्वाट टीम के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक पिकअप गाड़ी मे तीन चार बदमाश सुजानगंज की तरफ से मुंगराबादशाहपुर आ रहे है। स्वाट टीम के द्वारा पीछा किया जा रहा है। पुलिस टीम सुजानगंज रोड की तरफ बड़ी तो कुछ दूर पर गाड़ी दिखी जिसके पीछे स्वाट टीम लगी थी।पुलिस टीम द्वारा गाड़ी की घेराबन्दी किया गया। गाड़ी चालक द्वारा जान से मारने की नियत से बम फेक गया और जान से मारने हेतु पुलिस वालों पर फायर भी किया गया। पुलिस टीम बाल बाल बच गयी। रामपुर तिराहे से गाड़ी मोड़कर भागे और कुछ दूर पर गाड़ी बन्द कर दाहिने से उतरकर एक व्यक्ति निशाना करके जान से मारने की नियत से पुनः पुलिस पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में प्रभारी निरीक्षक व स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक द्वारा अपने सरकारी पिस्टल से फायर किया गया । जिससे रवीन्द्र वर्मा निवासी मखदूमपुर थाना खुटहन, जौनपुर के दोनों पैर मे गोली लग गयी। जिसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर भेजा गया। और दूसरे बदमाश प्रेम चन्द्र वर्मा निवासी ग्राम वरामदपुर, जरियारी, थाना महरूआ, अम्बेडकर नगर को मौके से पकड़ा गया। दो अन्य बदमाश भागने मे सफल रहे।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के मुताबिक संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं। मौके से भागे हुए बदमाशों की तलाश जारी है। पशु तस्कर के पास से पिकअप, एक तमंचा .315 बोर मय एक खोखा .315 बोर , दो जिन्दा कारतूस .315 बोर, 7 देशी सुतली बम, एक कुल्हाड़ी, एक लोहे की जंजीर बरामद किया गया है।

विनोद कुमार मिश्र ने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, रामजनम यादव प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम,अरविन्द कुमार यादव , संदीप यादव ,पकंज मिश्रा , संदीप सिंह , विक्रम सिंह रघुवंशी स्वाट टीम,जाकिर हुसैन ,आसनी सिंह, प्रितिमा मौर्या शामिल रहीं।

ये भी पढ़े:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button