उत्तर प्रदेशचित्रकूट

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, मवेशी चराने गया था खेत

प्रसिद्धपुर गांव में हुई दुखद घटना, बिजली गिरने से मौके पर ही गई जान

जन एक्सप्रेस चित्रकूट (पहाड़ी):जनपद चित्रकूट के थाना पहाड़ी क्षेत्रान्तर्गत प्रसिद्धपुर गांव में सोमवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब आकाशीय बिजली गिरने से 26 वर्षीय सत्येंद्र सिंह, पुत्र भोला सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब सत्येंद्र रोज़ की तरह अपने मवेशियों को चराने के लिए खेत की ओर गया हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम लगभग 5:30 बजे तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली पास की नदी के किनारे गिरी, जिसकी चपेट में सत्येंद्र आ गया। बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल उसे उठाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
गांव में घटना के बाद शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button