उत्तर प्रदेशपूरनपुरराज्य खबरें

बांस काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

पूरनपुर के लुकटिहाई गांव की घटना, घर की मरम्मत कर रहा था तीन बच्चों का पिता

जन एक्सप्रेस/ पूरनपुर:  पूरनपुर थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव लुकटिहाई में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव निवासी दाताराम पुत्र बृजबिहारी घर की टूटी दीवार की मरम्मत के लिए बांस काट रहे थे, तभी बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट बांस में उतरते ही दाताराम उसकी चपेट में आ गए और करीब बीस मिनट तक अचेत अवस्था में चिपके रहे।

जब उनके बेटे ने पिता को बेसुध पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया, चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

मृतक दाताराम के तीन छोटे बच्चे हैं, जो पिता की मौत से बेसहारा हो गए हैं। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख जताया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है, और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button