उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें
आम जनता पार्टी सोशलिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश चौहान का मनाया गया जन्मदिन

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर आम जनता पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का 45वां जन्मदिन गुरूवार को जफराबाद स्थित एक मैरेज लॉन में धूमधाम के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष सूरज कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना किया। तत्पश्चात एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर जोगेन्द्र चौहान, अमेरिकन चौहान, अनिल कुमार, छोटेलाल, दिनेश कुमार, अरविन्द, ब्रजलाल मास्टर, चन्द्रभूषण, प्रेम चौहान, अजय चौहान समेत तमाम पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।






