उत्तराखंड

चंद्रयान-3 की सफलता पर आआपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनायी खुशी

हरिद्वार । आम आदमी पार्टी (आआपा) हरिद्वार द्वारा चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर इसरो के वैज्ञानिकों और पूरे देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि देश के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर विश्व में इतिहास रचने का काम किया है। आज पूरे देश के लिए यह गौरवशाली क्षण है।

पार्टी की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि आज भारत ने चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग कर पूरे विश्व में इतिहास रच दिया है। जब चंद्रयान-3 लैंडिंग कर रहा था तो पूरे विश्व की नजर भारत के अभियान पर थीं। इस सफलता पूरा श्रेय इसरो के उन महान वैज्ञानिकों को जाता है, जिन्होंने रात-दिन वर्षों की तपस्या के बाद इतिहास रच डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button