ई-रिक्शा पलटने से गर्भवती महिला समेत करीब आधा दर्जन घायल

जन एक्सप्रेस/उन्नाव: राजमार्ग पर तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ई-रिक्शा सवार गर्भवती महिला समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये। जोकि निजी साधन से सीएचसी पहुंचे। गर्भवती महिला को लेबर वार्ड में भर्ती कराया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है। दही थाना क्षेत्र के बसीरतगंज गांव निवासी सूरज की पत्नी शैल कुमारी (25) गर्भवती है। शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे ई-रिक्शा से नवाबगंज सीएचसी ले जा रहे थे। राजमार्ग पर पक्षी विहार के सामने एक तेज रफ्तार डंपर से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत शैल कुमारी के साथ पति सूरज, उसकी बहन लक्ष्मी, पड़ोसी रानी और मोहित घायल हो गये। घायल निजी वाहन से नवाबगंज सीएचसी पहुंचे। गर्भवती महिला को लेबर वार्ड में भर्ती कराया है। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।






