उत्तर प्रदेशहमीरपुर

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन चयन में गड़बड़ी, पारदर्शिता पर उठे सवाल

हमीरपुर भाजपा सदर विधायक मनोज प्रजापति से हुई धांधली की शिकायत

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशालय के पारदर्शी चयन प्रक्रिया निर्देशों के बावजूद हमीरपुर के सुमेरपुर में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन चुनाव में की गई धांधली की शिकायत चुने गये मास्टरों ने भाजपा के हमीरपुर सदर विधायक से करते हुए ब्लॉक आवंटन में मनमानी करने का इल्ज़ाम लगाया, साथ ही धांधली का शिकार हुये मास्टरों ने इस मामले में विधायक से उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग की है। जबकि प्रदेश के शिक्षा निदेशालय की तरफ से चुनाव में पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया अपनाकर वख्त से नियुक्तियां करने के सख्त निर्देश विभाग को दिये गये थे, गौरतलब है कि चुने गये एआरपी विज्ञान मुख्तार अहमद खान, अंग्रेजी कालीदीन, सामाजिक विज्ञान वर्षा सिंह, विज्ञान नीलम देवी, गणित पुनीत त्रिवेदी ने हमीरपुर के भाजपा सदर विधायक डा.मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी शिकायत में इल्जाम लगाया है कि दो जून को हुये सिलैक्शन में एआरपी को मेरिट के तहत ब्लॉक आवंटन किया जाना था, जबकि विभाग ने मैरिट को धताबताकर कम नम्बर हासिल करने वाले अपने चहेते मास्टरों को खुली धांधली कर ब्लॉक बांटने का काम किया गया है। जो सीधे तौर पर नियम के खिलाफ होने के साथ ही खुली धांधली है। वही दूसरे जिलों में मेरिट के तहत तैय्यार लिस्ट से ही एआरपी को ब्लॉक बांटे गये हैं। जबकि चार साल पहले भी यही तरीका अपनाया गया था। वही मास्टरों के चुनाव में की गई इस धांधली की शिकायत भाजपा के सदर विधायक मनोज प्रजापति से करने के साथ ही, ब्लॉक आवंटन मैरिट के तहत कराये जाने की मांग की गई है। वही भाजपा विधायक मनोज प्रजापति ने धांधली का शिकार हुये मास्टरों को भरोसा दिलाया है कि धांधली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button