उत्तर प्रदेशखुटहनराज्य खबरें

प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

जन एक्सप्रेस/खुटहन:  प्रयागराज वाया शाहगंज राजमार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका रिश्तेदार मामूली रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार हैदरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय लालती देवी पत्नी रामजियावन गौतम अपनी बहन के पुत्र रवीन्द्र कुमार निवासी गोपालापुर के साथ बाइक से शाहगंज इलाज कराने जा रही थीं। जब वे दौलतपुर गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही लालती देवी सड़क पर गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आ गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे रवीन्द्र कुमार को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद मृतका के पुत्र दीपक गौतम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button