नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, बहिलपुरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बहिलपुरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा एवं उनकी टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 4 फरवरी 2026 को थाना बहिलपुरवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अभियुक्त जानकी शरण ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया, उसे गर्भवती कर दिया तथा घटना के संबंध में किसी को न बताने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर थाना बहिलपुरवा में मुकदमा संख्या 06/2026, धारा 64(1), 127, 351(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़िता के बयान के आधार पर दिनांक 6 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष बहिलपुरवा एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त जानकी शरण को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की विवेचना प्रचलित है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।






