जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: जिले की कोहड़ौर थाने की पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मुकदमे से संबंधित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कृष्ण दत्त मिश्र उर्फ प्रिंस मिश्र को थाना कोतवाली नगर इलाके के जिला जेल के पीछे नहर पटरी के समीप सोमवार को गिरफ्तार किया। बता दें कि कोहड़ौर थाना इलाके के एक किन्नर ने बीते अक्टूबर माह में थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि उसे नरगिस किन्नर ने हिना किन्नर द्वारा फोन करवाकर लालगंज वैसवारा बातचीत करने के लिए बुलाया गया। लेकिन वहां जाने पर उसे बंधक बना लिया गया और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव डाला गया साथ ही बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हालांकि उस दौरान किसी तरह वो भाग निकली और अपने घर कोहड़ौर आ गई। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोहड़ौर थाने पर नरगिस, कृष्ण दत्त मिश्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी कृष्ण दत्त मिश्र उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।






