चित्रकूट में प्रशासन ने किया पीसीएस परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
प्रथम पाली की राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा व वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के दौरान सीसीटीवी से निगरानी, पुलिस बल अलर्ट

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: जनपद चित्रकूट में रविवार को आयोजित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के प्रथम पाली के दौरान जिला प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए।परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा के दौरान विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने क्रमशः चित्रकूट इंटर कॉलेज, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी और सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कॉलेज, सीतापुर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों पर नियुक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। सभी परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी परखा गया और उनकी लाइव फीड की निगरानी की निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय, पीआरओ एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण भी साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न हो।






