उत्तर प्रदेशगाजियाबादराज्य खबरें

अग्रिम आदेशों तक गाजियाबाद हिंडन एयर पोर्ट से हवाई यात्रा स्थगित

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना के जवाबी हमलों के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गाजियाबाद हिंडन सिविल एयरपोर्ट से उड़ाने अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। मंगलवार रात हुई एयर स्ट्राइक के बाद यह निर्णय लिया गया है।
ज्ञात हो कि हिंडन एयर पोर्ट से देश के 14 शहरों के लिए लगभग दैनिक रूप से 30 उड़ाने विभिन्न एयर कंपनियों द्वारा संचालित होती हैं।
गाजियाबाद जनपद एयर फोर्स के अंतर्गत आता है। इसलिए अग्रिम रूप से सुरक्षा की दृष्टि और आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर यह कार्यवाही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button