उत्तर प्रदेशलखनऊ
अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी वादा: गरीब महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये
सपा सरकार बनने पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक सहायता

जन एक्सप्रेस लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर गरीब महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह राशि सीधे महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी।सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू करेगी। इसी कड़ी में यह घोषणा महिलाओं के लिए बड़ा राहत पैकेज माना जा रहा है।अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी सरकार हमेशा गरीबों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी वही रास्ता अपनाया जाएगा।






