उत्तर प्रदेशचित्रकूट

ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी खिलाड़ी भरत कमल का हुआ सम्मान

ब्राह्मण समाज ने घर पहुंचकर बढ़ाया मनोबल, यूपी टीम का किया प्रतिनिधित्व

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट। ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चित्रकूट में एडीएम कार्यालय में पदस्थ हॉकी खिलाड़ी भरत कमल को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में समाज के लोगों ने उनके आवास पहुंचकर अंगवस्त्र व सम्मान भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।बताया गया कि भरत कमल का चयन उत्तर प्रदेश की टीम में हुआ था, जिन्होंने हाल ही में दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विस हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में उत्तर प्रदेश टीम ने महाराष्ट्र, उड़ीसा और कर्नाटक की टीमों को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, हालांकि सेमीफाइनल में हरियाणा से हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता के दौरान भरत कमल ने टीम की ओर से सर्वाधिक गोल कर शानदार प्रदर्शन किया।सम्मान समारोह के दौरान जिलाध्यक्ष शिव शंकर त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं, जो जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने से युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा।इस अवसर पर समाजसेवी रमाकांत मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा, धीरज पांडे, राम नरेश पांडे, व्यास नारायण शुक्ल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button