उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

शिक्षा के साथ सेवा भाव भी जरुरी : कुलपति

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने कैमूर जिले, बिहार के लिए शुभकामनाएँ देते हुए हरी झंडी दिखाकर कर छात्रों को रवाना किया ।

इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ सेवा भाव भी जरुरी है l भारत एक विशाल देश है और हर राज्य की अपनी विशेषताएं है l सेवा पखवाड़ा के तहत छात्रों को आस पास के राज्य में जाकर भी अपना सेवा देने का अवसर प्राप्त होता है l इससे देश की एकता एवं अखंढता को बल मिलता है l छात्रों को दूसरे राज्यों की भाषा, खान पान, संस्कृति, आदि का भी ज्ञान प्राप्त होती है l यह ज्ञान उनके भविष्य में प्रोफेशनल करियर में भी सार्थक सिद्ध होगी l कुलपति ने आग्रह जताया कि छात्रों अपने सेवा से विश्वविद्यालय एवं अपने प्रदेश का सक्रिय छाप वहा के लोगों के मन में छोड़ने में सफल होंगे l

चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राजकुमार ने कहा कि ऐसे भ्रमण से छात्रों को अनुसाशन एवं आदर्श मूल्यों आधारित जीवन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होता है l

व्यवसाय प्रबंध के शिक्षक एवं यात्रा समन्वयक प्रोफेसर मुराद अली ने कहा कि सेवा पखवाड़ा भ्रमण से छात्रों को अपने सामाजिक उत्तरदायित्व पूर्ण करने का अवसर प्राप्त होती है l सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देना है । इस आयोजन से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा और समाज सेवा के प्रति उनकी समझ में वृद्धि होगी ।

छात्रों ने बिहार के कैमूर जिला के भभुआ, पाउँरा आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया l उन्होंने माँ मुंडेश्वरी देवी मंदिर, एवं अन्य स्थानो का भ्रमण किया lइस भ्रमण के दौरान छात्रों को स्थानीय लोगों की सेवा करने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ । छात्रों ने स्थानीय समुदाय के साथ जुड़कर उनकी जरूरतों को समझा और सेवा प्रदान किया ।

कार्यक्रम में शिक्षक डॉ. विकास सिंह समरीन तब्बासुम एवं कई विभागों छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button