अपराधअमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

अमेठी: आपसी रंजिश में फायरिंग, चंद्रशेखर पासी गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

जन एक्सप्रेस/अमेठी। जनपद के राम नगर कोतवाली क्षेत्र के मुराई का पुरवा मजरे जंगल रामनगर में दो पक्षों के बीच आपसी रंजिश के चलते फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में चंद्रशेखर पासी (पुत्र कालिका प्रसाद) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर का विवाद नितिन उर्फ धन्ना पासी (पुत्र राम गणेश पासी) और रविंद्र पासी (पुत्र जगदीश प्रसाद) से गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग शुरू हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है और लोगों से संयम बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button