अपराधउत्तर प्रदेशपीलीभीत

घरेलू विवाद में गुस्साएं पति ने पत्नी के पेट में मारा हंसिया, मौत

शराब के नशे में आए दिन दोनों के बीच होता था विवाद, हत्यारोपित पति को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

जन एक्सप्रेस/संवाददाता

पीलीभीत/पूरनपुर। घरेलू विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नी के पेट पर हंसिया से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। सोमवार गंभीर घायल महिला की उपचार के दौरान घर में ही मौत हो गई। पति के हमले में महिला की मौत से क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हत्यारोपित पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवंतापुर निवासी ओमप्रकाश का शराब के नशे में शनिवार पत्नी से विवाद हो गया। गुस्साए पति ने आंगन में पड़े हसिया से पत्नी के पेट पर हमला कर बुरी तरह लहुलुहान कर दिया। बच्चों के चीखने चिल्लाने पर मौके पर जुटे लोगों ने महिला को बमुश्किल छुड़ाया।शराबी पति पश्चाताप के बाद बीते तीन दिनों से पत्नी का प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार करा रहा था। सोमवार दोपहर उपचार के दौरान घर में ही महिला की मौत हो गई। बच्चे स्कूल पढ़ने गए हुए थे। घटना के बाद स्वजन महिला की मौत बीमारी से होना बताकर मामले को दबाने में जुटे रहे।

पति के हमले में महिला की मौत की जानकारी लगने के बाद पूरनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए। महिला के पेट में धारदार हथियार लगा हुआ था।पुलिस ने हत्यारोपित पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के तीन पुत्री व एक बेटा है। बड़ी बेटी पूजा का विवाह हो चुका है। पूनम (15) सलोनी (12) कपिल (8) का है। राम देवी की मौत के बाद से बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

महिला के पेट में धारदार हथियार लगा है। स्वजन लंबे समय से बुखार से ग्रसित बता रहे हैं। बीमारी के कारण महिला का उपचार चल रहा था। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

प्रवीण कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पूरनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button