SITAPURउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ट्रेंडिंगराज्य खबरें

सीतापुर में पत्रकार की हत्या को लेकर आक्रोशित पत्रकारों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

जन एक्सप्रेस/सीतापुर: सीतापुर में पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किये जाने से नाराजप्रेस क्लब ने ज्ञापन भेजकर पत्रकार की विधवा पत्नी को तत्काल एक करोड़ की आर्थिक सहायता दिय जाने, शैक्षिक योग्यता के अनुसार पत्नी या परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दिये जाने, मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को मृत्यु दण्ड दिये जाने तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिये पत्रकार सुरक्षा कानून बनाकर उसे सख्ती से लागू किये जाने की मांग की।

जिलाधिकारी को सौंपाचार सूत्रीय ज्ञापन

सीतापुर में नाराज पत्रकारों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। सीतापुर में बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। भेजे गये ज्ञापन में प्रेस क्लब अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निरन्तर कानून व्यवस्था कमजोर हो रही है। भ्रष्टाचार उजागर करने वाले मीडियाकर्मियों को जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। सीतापुर की घटना पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई के परिजनों पर वज्रपात से कम नही है। परिवार को सहारा देने के लिये अहेतुक सहायता दिया जाना बेहद जरूरी है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, पारस नाथ मौर्य,रहमान, कमलेश सिंह, राकेश गिरी, वसीम अहमद, चंद्र प्रकाश शर्मा, महेंद्र तिवारी, दिलीप उपाध्याय ,राजेश पाठक ,रजनीश त्रिपाठी सहित सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button