उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अंजुमन फारूकीया ने किया भव्य स्वागत का आयोजन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  जौनपुर अंजुमन फारुकीया ने अंजुमन के सदस्यों के स्वागत का भव्य आयोजन कर सदस्यों को माला पहनाकर कर एवं विभिन्न प्रकार के पुरस्कार को देकर स्वागत करने के साथ ही हौसला अफजाई भी किया। शहर के ख्वाजागी टोला मोहल्ला स्थित मदरसा जहुरुल इस्लाम में पिछले कई बार से नातिया कार्यक्रम के मुकाबले में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से लगातार सम्मानित होते चले आने पर अंजुमन के जुझारू सदस्यों के लिए भव्य स्वागत का आयोजन कर सभी सदस्यों को बारी बारी सबसे पहले माला पहना कर स्वागत करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के (गिफ्ट की सूरत में) पुरस्कारों को देकर सम्मानित कर हौसला अफजाई किया गया। और अंजुमन को समय-समय पर नातिया कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए प्रथम दृष्टया नात को शायर (कवी) से लिखवाने से लेकर एक एक सदस्यों को तैयार और नात की रिहर्सल (मशकी) करवाने के चलते मदरसे में सभी को एकत्रीत करने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाने वाले मुख्य रूप से शहबाज़ सुहैल अंसारी,और मोहम्मद सेराज अंसारी (दारोगा) के किए गए कार्यों को निगाह में रखकर स्वागत एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button