उत्तर प्रदेशलखनऊ
बड़े मंगलवार पर अंसल API ने किया भव्य भण्डारे का आयोजन

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर अंसल API द्वारा शॉपिंग स्क्वायर, बिल्डिंग में एक भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। आयोजन की शुरुआत हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें कर्मचारियों सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति भाव से ओतप्रोत इस माहौल ने समस्त उपस्थितजनों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
हनुमानजी के पूजन के पश्चात विशाल भण्डारे की व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में स्वादिष्ट व पारंपरिक व्यंजनों का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे सभी आगंतुकों ने तृप्त होकर आयोजकों की सराहना की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और समर्पण का भाव प्रमुखता से दिखाई दिया।
इस आयोजन में API अंसल के समस्त कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागी रहे।






