उत्तराखंड

चोरों की योजना बनाते 4 शातिर आलानकब समेत गिरफ्तार

हरिद्वार । चोरी की योजना बनाते हुए कनखल पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से आलानकब बरामद कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

कनखल पुलिस ने देर राम चोरी की योजना बनाते हुए मातृ सदन पुल के पूर्वी छोर बैरागी कैंप से चार आरोपितों को चोरी किए जाने वाले सामानो के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे जगजीतपुर क्षेत्र में कालोनियो में जाकर चोरी करने की योजना बना रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम गगन निवासी अजीतपुर कनखल हरिद्वार, गौरव शर्मा निवासी बेल मंडी जगजीतपुर कनखल, सूरज निवासी अजीतपुर कनखल हरिद्वार व कपिल निवासी पंचायत घर जगजीतपुर के सामने कनखल बताया। आरोपितों में से गौरव व सूरज के खिलाफ पूर्व में भी मुकमे दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button