उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

अखिल भारतीय संपादक मंडल जौनपुर इकाई की कार्यकारिणी घोषित, अरविंद पटेल बने जिलाध्यक्ष

रामचंदर नागर को महासचिव की जिम्मेदारी, नई जिला कार्यकारिणी का गठन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: अखिल भारतीय संपादक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र द्वारा जौनपुर इकाई की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है।

जारी सूची के अनुसार अरविंद कुमार पटेल को अखिल भारतीय संपादक मंडल जौनपुर इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि रामचंदर नागर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त अनिल गौतम को जिला उपाध्यक्ष, सूरज साहू को जिला कोषाध्यक्ष, जर्नादन मिश्रा को जिला संगठन मंत्री एवं मोहर्रम अली को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं आसिफ शकील, रमेश कुमार, स्वदेश कुमार, असरफ जहां और अभिषेक पटेल को जिला कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए ईमानदारी, निष्ठा और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सतत कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button