अरवल पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओ को किया जागरूक

जन एक्सप्रेस/हरदोई: अगर समस्या से बचना है तो पहले खुद सतर्क रहो। यह कहना था मिशन शक्ति टीम का जिसने महिलाओं,बालिकाओं तथा बच्चों को साइबर क्राइम और इनसे बचने के तरीकों के बारे में बताया।अरवल थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में एक व्यापक जन-जागरुकता कार्यक्रम के तहत रविवार को टीम में शामिल महिला आरक्षी मधुबाला व रिम्मी भदौरिया ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षा उपायों और आवश्यक हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी देना था, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। मिशन शक्ति टीम ने करनपुर गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं व छात्राओं को आधुनिक तकनीक के बढ़ते उपयोग से जुड़े जोखिमों के बारे में जागरुक किया।टीम ने उन्हें साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट, ऑनलाइन छेड़छाड़, हैकिंग, ओटीपी फ्रॉड और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए। महिला आरक्षी मधुबाला व रिम्मी भदौरिया ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल जागरुकता फैलाना ही नहीं, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाकर उन्हें डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए सक्षम बनाना है। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की इस पहल की सराहना की हैं और ऐसे अभियानों को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।






