उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़प्रतापगढ़प्रतापगढ़राज्य खबरें

सहायक पुलिस अधीक्षक और एसडीएम ने शिकायतें सुनकर दिया निर्देश

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़:  जिले में शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक ( सीओ सिटी ) प्रशान्त राज एवं एसडीएम सदर नैन्सी सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ​समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से कई का पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष बचे मामलों के लिए सीओ प्रशांत राज ने संबंधित थाना प्रभारियों और राजस्व निरीक्षकों को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करने और पारदर्शिता के साथ समाधान करने के निर्देश दिए।​ उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण एक निश्चित समय सीमा के भीतर होना चाहिए।

साथ ही निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए ताकि शिकायतकर्ता संतुष्ट हो सकें। उन्होंने कहा कि फरियादियों, विशेषकर बुजुर्गों और महिलाओं को अपने काम के लिए कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।​एसडीएम नैन्सी सिंह ने कहा कि जमीन से जुड़े विवादों में अक्सर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त भूमिका होती है। ऐसे प्रकरणों में दोनों विभाग आपसी समन्वय से काम करें ताकि विवाद को जड़ से खत्म किया जा सके। इस दौरान तहसील के अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button