उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

सहायक पुलिस अधीक्षक (सीओ सिटी) ने अर्दली रूम में की विवेचनाओं की समीक्षा

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़: जिले में सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक (सीओ सिटी) प्रशांत राज द्वारा थाना कोतवाली नगर पर अर्दली रूम आयोजित किया गया। उन्होंने अर्दली रूम में मौजूद विवेचकों से एक-एक कर उनकी विवेचना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पुरानी लंबित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, भूमि विवाद एवं जनशिकायतों के निस्तारण आदि विषयों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। इसके अलावा पुराने केसों का खुलासा करने के निर्देश दिए। अवैध शराब, असलहा, मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर ऐसे लोगों को जेल भेजने को कहा। इस मौके पर थाना प्रभारी नगर सुभाष कुमार यादव समेत सभी उपनिरीक्षक मौजूद रहे। बैठक के दौरान उन्होंने लंबित प्रकरणों की प्रगति, गुणवत्ता पूर्ण विवेचना, समयबद्ध निस्तारण तथा महिला एवं बच्चों से संबंधित मामलों में प्राथमिकता के साथ कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपराध नियंत्रण हेतु सतत गश्त, बीट सूचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने के निर्देश दिया। सीओ सिटी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जनता से संबंधित प्रत्येक समस्या को संवेदनशीलता व प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए और थाने पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button