उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़

अटल जी ने भारत को बनाया परमाणु शक्ति सम्पन्न – कौशलेंद्र सिंह पटेल

जन एक्सप्रेस /प्रतापगढ़:जिले में सोमवार को विधानसभा रामपुर खास के दीवानगंज में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सदस्य राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग कौशलेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि बहुत कम लोग जानते हैं कि अटल बिहारी वाजपेई की पहचान राजनीति से पहले एक संवेदनशील कवि के रूप में थी। उनकी कविताओं में राष्ट्रवाद के साथ मानवीय पीड़ा भी झलकती थी।1998 में अटल सरकार ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों की कतार में खड़ा किया। यह फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव के बावजूद लिया गया और इतिहास बन गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थीं। इन्हीं परियोजनाओं ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा दी। इसी को आज मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है और पूरे देश में सड़कों का जाल बुन रही है। अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल (1998–2004) को आज भी स्थिर, संतुलित और दूरदर्शी प्रशासन के रूप में याद किया जाता है। उनके कार्यकाल की कुछ प्रमुख मिसाल ग्राम सड़क योजना, आर्थिक सुधारों को मानवीय चेहरा देना, परमाणु नीति में स्पष्टता और विपक्ष को सम्मान देने की परंपरा है। उनका मानना था कि सरकार का काम सिर्फ शासन करना नहीं, बल्कि सेवा करना है। कार्यक्रम में प्रांतीय परिषद सदस्य ओम प्रकाश पांडे गुड्डू, श्रीनाथ पासी, विजय मिश्र, सुरेश सिंह, बृजेंद्र पांडे, राजेश मिश्र, मिथलेश जायसवाल, महेंद्र सिंह दादा, जगराम, विनोद मिश्र, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, राकेश सिंह, देवेंद्र सिंह काका, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र वर्मा, विनोद सिंह, विशाल सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button