:जौनपुरCrimeउत्तर प्रदेशजौनपुर

शौच के लिए जा रही महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव निवासी महिला शौच के लिए खेत में जा रही थी। उसी दौरान मनबढों ने महिला से छेड़छाड़ करने का प्रयास करने लगे। जब इसका विरोध परिवार के लोगों ने किया तो मनबढो ने पीटाई करना शुरू कर दिया। शोरशराबे की आवाज़ सुन भीड इकट्ठा होते देख मौके से भागने में कामयाब हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडित परिवार को थाने लाकर परिवार को शांति भंग मे पाबंद कर चालान कर दिया।
क्षेत्र के रफीपुर गांव निवासी सविता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह शौच के लिए खेत में जा रही थी। बगल स्थित खेत में अन्य समुदाय के दो युवक अपने खेत में बैठकर ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। उसी दौरान युवकों ने महिला को रोककर उसका दुपट्टा खींचकर छेड़खानी करने लगा इसका विरोध करते समय महिला ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर पीड़िता का देवर मौके पर पहुंचा तो उसे पीटकर घायल कर दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा होते देख जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को थाने लाई। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मेरी तहरीर नहीं लेकर मेरे देवर और पति को ही शांति भंग की धारा में पाबंद कर चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button