उत्तर प्रदेशहमीरपुर

वृद्धाश्रम में हुआ जागरुकता शिविर का आयोजन

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर : उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर हमीरपुर जिला जज मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार 15 जून 2025 को हमीरपुर मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के मौके पर शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद वृद्ध जनो की परेशानियों को सुना गया साथ ही जरुरी कानूनी जानकारी, नालसा की हेल्प लाइन 15100, साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य के लिये तमाम जरुरी जानकारी दी गई। वही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर महेंद्र कुमार पांडेय ने संवासित वृद्धजन को दिये जाने वाले खाने की क्वालिटी के साथ ही दूसरे इंतिज़ामों का जायजा लेने के साथ ही सभी वृद्धजनों को फल वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान, पी एल वी प्रमोद कुमार, प्रतिनिधि जीतेन्द्र सिंह सहित बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button