उत्तर प्रदेशगाजियाबाद
गाजियाबाद यातायात जागरूकता माह के अन्तर्गत जागरूकता अभियान आयोजित
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर भव्य वॉकथान

जन एक्सप्रेस, गाजियाबाद : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आयोजित यातायात जागरूकता माह के तहत सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर यातायात पुलिस द्वारा एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किया । इस कार्यक्रम में सुरक्षित सड़कें, सुरक्षित जीवनयह वॉकथॉन मुख्य रूप से नागरिकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें अपनाने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। गाजियाबाद पुलिस की ओर से बताया गया कि बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है, जो लोगों में जागरूकता फैलाएं और जीवन रक्षा को प्राथमिकता दें। नेताओं और अधिकारियों की भागीदारी कार्यक्रम की खासियत रही कि इसमें स्थानीय सांसद अतुल गर्ग, विधायक संजीव शर्मा , पुलिस कमिश्नर रविंद कुमार गौड़, डीसीपी और एसीपी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने जनता के लिए उत्सवर्धन के लिए दौड़ लगाई और आम नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भाग लिया। यह दृश्य न केवल प्रेरणादायक था, बल्कि यह संदेश भी देता है कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है।वॉकथॉन में स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने प्लेकार्ड और बैनर के माध्यम से हेलमेट पहनो, सीट बेल्ट लगाओ, ओवरस्पीडिंग नहीं, जीवन बचाओ जैसे संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों पर जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई।






