अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के कुंभ में अंतरराष्ट्रीय माहवारी दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार 11.00 बजे मडियाहूं क्षेत्र के कुंभ ग्राम में जन विकास संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग मड़ियाहूं के संयुक्त टीम द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 105 महिलाओं, अभिभावकों, किशोरियों तथा बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. शालिनी और डॉ. रेहनुमा ने माहवारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया। उन्होंने माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, सैनिटरी नैपकिन्स के सही उपयोग, संक्रमण से बचाव एवं आत्म-देखभाल के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी। इस संवादात्मक सत्र में महिलाओं और किशोरियों को खुलकर बातचीत करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में पीयर ज्योति, सृष्टि, शिवानी, आंचल और प्रियंका की सहभागिता भी सराहनीय रही। उन्होंने माहवारी जागरूकता में अपने अनुभव साझा किए और किशोरियों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर हिमांशी गौतम, प्रोग्राम मैनेजर जन विकास संस्थान के सीडी शिवप्रकाश और सीडी सुनिधि ने भी अपने विचार साझा किए और माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता जायसवाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दौरान सैनिटरी नैपकिन्स का वितरण भी किया गया, जिससे किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग मिल सके। साथ ही जन विकास संस्थान द्वारा “उड़ान बुक का वितरण भी किया गया, जिसका उद्देश्य किशोरियों को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
जन विकास संस्थान की यह पहल ग्राम स्तर पर महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।






