उत्तर प्रदेशचित्रकूट

चित्रकूट में सेवा,सुरक्षा व सुशासन’ नीति के 8 वर्षों की सफलता के मौके पर जागरूकता रैली

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन’ नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक चक्रपाणि त्रिपाठी की उपस्थिति में मिशन शक्ति, यूपी 112, महिला पीआरवी और अग्निशमन की टीम को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस रैली का उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं के प्रति अपराध के प्रति जागरूकता फैलाना और नागरिकों को पुलिस सहायता के लिए डायल 112 के इस्तेमाल के बारे में अवगत कराना था।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए अभियान और जन जागरूकता का संदेश रैली के दौरान मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला आरक्षियों ने महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क किया। इसके साथ ही डायल 112 की टीम ने आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया। रैली में विभिन्न ऑपरेशनों जैसे ऑपरेशन कन्विक्शन, ऑपरेशन दृष्टि और साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा स्थापित सीसीटीवी कैमरे और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में भी लोगों को बताया गया। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी और पुलिस कर्मी भी मौजूद थे, जिन्होंने नागरिकों को सुरक्षा और सहयोग का विश्वास दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button