उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता रैली, 125 पंचायत सम्मानित

जन एक्सप्रेस/उत्तरकाशी:  “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी द्वारा आज द्वितीय दिवस दिनांक 24 मार्च 2026 को विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता मे जनपद मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी0एस0रावत द्वारा क्षयरोग के प्रति जनजागरूकता हेतु रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रैली का शुभराम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर से बाजार के मुख्य मार्गो से होते हुए कार्यालय परिसर मे समापन किया गया। तत्पश्चात राजकिया पॉलिटेक्निक उत्तरकाशी मे छात्र-छात्राओं के मध्य स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आयोजन मे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागयो को पुरुस्कार वितरित किए गए। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी0एस0 रावत द्वारा जनपद मे 100 दिवसीय सघन क्षयरोग अभियान का शुभारम्भ किया गया एवं जनपद मे 125 टी0बी0 मुक्त पंचायत को महात्मा गाँधी प्रतिमा एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही। विद्यालयों एवं सामुदायिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत द्वारा बताया गया कि आज समस्त ब्लॉकों के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर विश्व टी बी रोग दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए एवं टी बी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर सी आर्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में टी बी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर मोरी के टी बी मुक्त ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी से टीबी उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया इस अवसर पर जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ कुलबीर राणा, डॉ शैलेन्द्र बिजलवान, डॉ अजय कुमार, ग्राम पंचायत से जन प्रतिनिधि टी0बी0क्लिनिक के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button