उत्तर प्रदेश

बरेली: छात्र ने जहरीली दवा पीकर किया सुसाइड का प्रयास….

बरेली: मोबाइल पर प्रेमिका से विवाद होने पर छात्र ने घर मे रखी दीमक मारने वाली दवा पीली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर जोशी मोहल्ले का रहने वाला 19 वर्षीय मोहित 11वीं का छात्र है। उसकी मां अनीता ने बताया कि गुरुवार रात 10:00 बजे मोहित ने घर में रखी दीमक मारने वाली जहरीली दवा पीली। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी मां ने बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाली युवती से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बीती रात दोनों की फोन पर बात चल रही थी। फोन पर प्रेमिका से कहासुनी होने पर मोहित ने गुस्से में आकर दवा पी ली।

मां ने दी शादी के लिए रजामंदी
मोहित का युवती से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात को दोनों ही पक्ष के लोग जानते हैं। मोहित की मां युवती से शादी के लिए तैयार है। उसने इंटर पास करने के बाद मोहित को शादी करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button