समाधान दिवस में आई 75 शिकायतों में आठ का हुआ बेहतर और दमदार निपटारा

जन एक्सप्रेस/हमीरपुर: उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक जन समस्याओं और शिकायतों के दमदार और बेहतर तरीके से वख्त पर निस्तारण करने के लिये राठ में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना की सदारत जबकि पुलिस कप्तान डॉ दीक्षा शर्मा की मौजूदगी में लोगों की शिकायतें सुनीं गयीं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, जबकि विधायिका राठ मनीषा अनुरागी सहित नगर पालिका चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया मौजूद रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर 75
फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। शिकायतों में नगर पालिका परिषद राठ की 6, एल०डी०एम० की 4, स्वास्थ्य विभाग की 2, पुलिस विभाग की 9, सप्लाई आफिस की 9, समाज कल्याण विभाग की 4, विद्युत विभाग की 10, विकास विभाग की 7, राजस्व विभाग की 21, कृषि विभाग की 1, शिक्षा विभाग की 1, जबकि नमामि गंगे की सिर्फ 1 शिकायत आई। हालांकि 8 शिकायतों का मौके पर ही बेहतर तरीके से निस्तारण कर दिया गया। जबकि जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान ने ब्रजभान कुर्रा, तुलसीदास गोहानी राठ, हरप्रसाद राठ, लाल मुहम्मद, कुर्रा राठ सहित 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये। इसके साथ ही चन्द्रशेखर पुत्र परमसुख निवासी कुल्हैण्डा तहसील राठ को वृद्धावस्था पेंशन, जबकि पूजा पत्नी दिनेश कुमार निवासी मुहाल पठनऊ राठ को पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि के साथ ही प्रमाण पत्र दिया गया। वही सकीना पत्नी मुन्ना खान निवासी ग्राम बंगरा, वही छत्रपाल पुत्र सेवाराम निवासी उमन्नियां सहित रामसखी पत्नी सन्तोष निवासी खड़ाखर सहित जयदेवी पत्नी ओमप्रकाश निवासी ददरी को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4 लोगों को चार-चार लाख रुपये सहित सीमा, पत्नी कपूर सिंह निवासी रहंक सहित ज्ञानदास पुत्र मिचौला निवासी बसेला को पांच-पांच लाख रूपये सहित पार्वती पत्नी चरनसिंह, मुन्नीदेवी पत्नी शिवनारायन सहित जगराम पुत्र शिम्भू निवासी बरदा को दैवीय आपदा के तहत चार-चार हजार रूपये का प्रमाण पत्र दिया गया।
(सैय्यद जावेद अख्तर)






