भीम आर्मी ने मनाया जोगेंद्र नाथ मंडल का परिनिर्वाण दिवस

जन एक्सप्रेस /चित्रकूट: चित्रकूट भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी काशीराम के नेतृत्व में जिला कार्यालय में जोगेंद्र नाथ मंडल का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भीम आर्मी जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने जोगेंद्र नाथ मंडल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जोगेंद्र नाथ मंडल पाकिस्तान के प्रमुख जनकों में से एक थे, जिन्होंने बाद में भारत लौटकर डॉ. बी आर अंबेडकर की रिपब्लिकन पार्टी में शामिल होकर समाज उत्थान के लिए काम किया। उनका निधन 5 अक्टूबर 1968 को हुआ था।कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी जिला प्रभारी जागेश्वर यादव, विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, भीम आर्मी नगर अध्यक्ष रामनाथ वर्मा, ब्लॉक संयोजक कर्वी देवशरण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मो अब्दुल खालिद,रमाशंकर चक्रवर्ती और राजेश सोनकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने जोगेंद्र नाथ मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।






