भीम आर्मी ने धूमधाम से निकाली तिरंगा यात्रा

जन एक्सप्रेस चित्रकूट : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय कुमार गौतम और जिला महासचिव एडवोकेट श्रीपाल प्रजापति ने नेतृत्व किया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति का प्रदर्शन किया और शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया। भीम आर्मी भारत एकता मिशन देश के शोषित, वंचित और पीड़ितों की आजादी के लिए लड़ाई लड़ती रहती है।
भीम आर्मी के जिला संयोजक संजय कुमार गौतम ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। एडवोकेट श्रीपाल प्रजापति ने भी तिरंगा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और शोषितों के अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया।इस अवसर पर भागचंद सोनकर, विजय सोनकर, लक्ष्मण सोनकर, हीरालाल वर्मा, रामनाथ वर्मा आदि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।






