
जन एक्सप्रेस उत्तरकाशी/बड़कोट।थानाध्यक्ष दीपक कठैत के नेतृत्व में बड़कोट पुलिस ने ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर देर रात कृष्णखड्ड तुनालका बड़कोट के पास चेकिंग अभियान चलाया, जहां से अंशुमान शाह नाम के युवक को पकड़ा गया।
2.51 ग्राम स्मैक बरामद – कीमत करीब ₹80 हजार!
गिरफ्तारी के दौरान युवक के पास से 2.51 ग्राम स्मैक बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग ₹80,000 बताई जा रही है।
पुलिस ने मौके से बरामदगी कर युवक को हिरासत में ले लिया।
NDPS Act की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ थाना बड़कोट में NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की संभावना है।
नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस की सख्त कार्यवाही
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने कहा कि पुलिस लगातार नशा तस्करी के खिलाफ मुहिम चला रही है और किसी भी सूरत में ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाना हमारा मिशन है। हर स्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।”






