patnaPoliticsलखनऊ

बीजेपी को करारा झटका! योगी सरकार के मंत्री ओपी राजभर ने NDA से किया किनारा

सीट बंटवारे से नाराज़ ओमप्रकाश राजभर ने 153 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान

जन एक्सप्रेस लखनऊ/पटना: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एनडीए गठबंधन को बड़ा झटका देते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने का ऐलान कर दिया है। राजभर ने साफ कहा कि एनडीए गठबंधन ने उनकी पार्टी को बिहार में एक भी सीट नहीं दी, जबकि SBSP लगातार सीटों की मांग कर रही थी और भाजपा नेतृत्व से बातचीत भी हुई थी। राजभर के अनुसार, बिहार की 38 सीटों में से 32 पर SBSP का मजबूत वोट आधार है, फिर भी उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

NDA में बढ़ता असंतोष, सीट बंटवारे से राजभर नाराज़

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने हाल ही में सीट बंटवारे का ऐलान किया, जिसमें BJP और JDU को 101-101 सीटें दी गईं, जबकि लोजपा (रामविलास) को 29, और HAM व रालोमो को 6-6 सीटें मिलीं। इस बंटवारे में SBSP को एक भी सीट नहीं दी गई, जिससे राजभर खासे नाराज़ हैं।राजभर ने कहा,हमने गठबंधन धर्म निभाया, उपचुनावों में समर्थन दिया, लेकिन BJP ने साथ नहीं निभाया। अब हम बिहार की 153 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। SBSP अब क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर नया मोर्चा बनाएगी।”

बिहार में सक्रिय हुए राजभर, NDA को हो सकता है सीधा नुकसान

ओमप्रकाश राजभर ने बीते कुछ महीनों में बिहार में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया था। स्थानीय नेताओं से संपर्क, जनसभाएं और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर SBSP ने संकेत दे दिए थे कि वह बिहार में बड़ी भूमिका चाहती है। सीट न मिलने के बाद उनका अकेले चुनाव लड़ने का फैसला BJP के वोट बैंक में सीधी सेंध माने जा रही है।

NDA में दिखने लगी दरारें, विपक्ष को मिल सकता है मौका

राजभर की बगावत केवल एक क्षेत्रीय नेता की नाराजगी नहीं, बल्कि NDA के अंदर गहराते मतभेदों की झलक मानी जा रही है। यदि SBSP विपक्षी दलों या तीसरे मोर्चे से जुड़ती है, तो बिहार में सत्ता समीकरण बदल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button