:जौनपुरjaunpurउत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

जौनपुर में 28 फरवरी को वृहद रोजगार मेला, कंपनियां देंगी 3000 नौकरियां

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर युवा शक्ति को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से 28 फरवरी 2026 को राजकीय आईटीआई सिद्धीकपुर में आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी युक्त ‘रोजगार रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने बताया कि मेले के सफल आयोजन और अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जनपद की सभी तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिक्षण संस्थानों में सघन प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से युवाओं को मेले की तिथि, स्थान और उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

60 से अधिक नामी कंपनियां देंगी सुनहरा अवसर

इस वृहद रोजगार मेले में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 60 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। करीब 3000 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों को ₹12,000 से ₹35,000 प्रतिमाह तक का वेतनमान प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिकाधिक शिक्षित एवं तकनीकी दक्ष युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

अधिकारीगण रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक सेवायोजन अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, जिला सूचना अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एवं कौशल विकास विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे जिला प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे 28 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button